Home > राज्यो से ,
ED का छापा पड़ा तो बिजली मंत्री की तबीयत बिगड़ी
तमिलनाडु के बिजली मंत्री V. सेंथिल बालाजी को बुधवार को तड़के प्रवर्तन निदेशालय (ED) की छापेमार कार्रवाई का सामना करना पड़ा। ईडी के अधिकारियों को देखते ही बिजली मंत्री सेंथिल की तबीयत बिगड़ गई और ED अधिकारियों के सामने ही वे जोर-जो से रोने लगे। बुधवार तड़के छापेमारी पूरी करने के बाद बिजली मंत्री वी. सेंथिल को पूछताछ के लिए हिरासत में लेकर रवाना हुई लेकिन तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में जांच के लिए ले जाया गया है। चेन्नई स्थित तमिलनाडु गवर्नमेंट मल्टी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने जानकारी दी है राज्य मंत्री सेंथिल बालाजी की आज कोरोनरी एंजियोग्राम हुई। जल्द से जल्द बाईपास सर्जरी की सलाह दी गई है।