Home > अपना शहर ,
ग्वालियर व्यापार मेले की व्यवस्थाओं के लिये कार्यपालिक मजिस्ट्रेट एवं सहायक अधिकारी नियुक्त

ग्वालियर व्यापार मेला प्राधिकरण द्वारा आयोजित श्रीमंत माधवराव सिंधिया ग्वालियर व्यापार मेला वर्ष 2016-17 का आयोजन किया जा रहा है। मेले में शिल्प बाजार, ऑटो मोबाइल सेक्टर, झूला सेक्टर, इलेक्ट्रोनिक सेक्टर, जल-पान केन्द्र, राज्य स्तरीय पशु मेला, राज्य स्तरीय दंगल, कवि सम्मेलन, मुशायरा, कब्बाली, लोकगीत आदि आयोजन किए जायेंगे।

      मेला अवधि में अतिविशिष्ट व्यक्ति राज्य अतिथि एवं बड़ी संख्या में सैलानी उपस्थित रहते हैं। इस दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा आवश्यक कार्रवाई हेतु जिला प्रशासन द्वारा कार्यपालक मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। कार्यपालन अधिकारी मेला अवधि में मेला परिसर में उपस्थित रहकर कानून व्यवस्था एवं अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में कार्रवाई करेंगे।

      अपर जिला दण्डाधिकारी श्री शिवराज वर्मा ने कार्यपालक मजिस्ट्रेटों की ड्यूटी आदेश जारी कर दिए हैं। जारी किए गए ड्यूटी आदेश में कार्यपालक मजिस्ट्रेट के साथ खाद्य सुरक्षा एवं नापतौल विभाग के अधिकारियों को भी तैनात किया गया है। जिन अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है, उनमें सोमवार के लिये एसडीएम घाटीगाँव श्री विनोद सिंह, नायब तहसीलदार श्री कुबेर सिंह भदौरिया व अपर तहसीलदार श्रीमती ममता शाक्य को कार्यपालिक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। इनके साथ कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी श्रीमती सारिका कुशवाह, एफएसओ श्री अखिलेश गंगवाल व श्री व्ही एस सिंघानिया को नापतौल अधिकारी बनाया गया है।

      मंगलवार के लिये संयुक्त कलेक्टर श्री आर सी मिश्रा, नायब तहसीलदार श्री संजीव तिवारी व अपर तहसीलदार श्रीमती शुभ्रता त्रिपाठी को कार्यपालिक मजिस्ट्रेट बनाया गया है। इनके साथ कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी श्री संजीव शर्मा, एफएसओ श्री अखिलेश गंगवाल व श्रीमती निधि श्रीवास्तव को नापतौल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

      बुधवार के लिये एसडीएम लश्कर श्री विजयराज, नायब तहसीलदार श्रीमती योगिता वाजपेयी व श्री कुबेर सिंह भदौरिया को कार्यपालिक मजिस्ट्रेट बनाया गया है। इनके साथ कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी श्रीमती पूजा सिकरवार, एफएसओ श्री आनंद प्रकाश शर्मा व श्री सुधीर शर्मा को नापतौल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

      गुरूवार के लिये एसडीएम ग्वालियर सिटी श्री रिंकेश वैश्य, नायब तहसीलदार श्रीमती मधुलिका सिंह तोमर व श्री श्रीनिवास शर्मा को कार्यपालिक मजिस्ट्रेट तथा सहायक आपूर्ति अधिकारी श्री मनोज वार्ष्णेय, एफएसओ श्री धमेन्द्र कुमार सोनी व श्री सुधीर शर्मा को नापतौल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

      शुक्रवार के लिये एसडीएम ग्वालियर ग्रामीण श्री एच बी शर्मा, अपर तहसीलदार श्रीमती शारदा पाठक व श्री नायब तहसीलदार श्री श्रीनिवास शर्मा को कार्यपालिक मजिस्ट्रेट तथा कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी श्री संजीव शर्मा, एफएसओ श्री लखन लाल कोरी व श्रीमती निधि श्रीवास्तव को नापतौल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

      शनिवार के लिये एसडीएम मुरार श्री गणेश जैसवाल, अपर तहसीलदार मुरार श्री अनिल राघव व श्रीमती भूमिजा सक्सेना को कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात किया गया है। इनके साथ कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी श्रीमती पूजा सिकरवार, एफएसओ श्री अखिलेश गंगवाल व श्री व्ही एस सिंघानिया को नापतौल अधिकरी बनाया गया है।

      रविवार के लिये एसडीएम झाँसी रोड़ श्री महिप तेजस्वी, तहसीलदार ग्वालियर श्री भूपेन्द्र सिंह कुशवाह व एएसएलआर श्री विमल कुलश्रेष्ठ को कार्यपालिक मजिस्ट्रेट तथा कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी श्री मनोज वार्ष्णेय, एफएसओ श्री आनंद प्रकाश शर्मा व श्री सुधीर शर्मा को नापतौल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

Share This News :