Home > अपना शहर ,
आपदा प्रबंधन के लिये विभागीय स्तर पर नोडल अधिकारी होंगे नियुक्त

जिला स्तर पर जिला आपदा प्रबंधन योजना का उन्नयन किया जायेगा। योजना के अंतर्गत सभी विभागों में आपदा प्रबंधन के लिये एक नोडल अधिकारी की नियुक्ति की जायेगी। यह नोडल अधिकारी आपदा प्रबंधन योजना से जुड़े हुए विभागीय डाटा संग्रह में जिला सलाहकार आपदा प्रबंधन की मदद करेंगे।

      अपर कलेक्टर श्री शिवराज वर्मा ने बताया कि सभी विभाग प्रमुखों को अपने-अपने विभाग में एक-एक नोडल अधिकारी नियुक्त कर तीन दिवस में नाम जिला प्रशासन को भेजने के निर्देश दिए गए हैं। जिला आपदा योजना से जुड़ीं किसी भी जानकारी के लिये जिला सलाहकार आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ग्वालियर श्री अभिषेक मिश्रा से मोबाइल नं. 7771024664 एवं ईमेल आईडी abhishek.mishra198622@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।

Share This News :