Home > राज्यो से ,
प्रियंका के दौरे को लेकर घबरा गए CM शिवराज

जबलपुर में 12 जून को प्रियंका गांधी का दौरा प्रस्तावित है। इसकी तैयारियों के सवाल पर नेता प्रतिपक्ष  डॉ. गोविंद सिंह ने कहा- प्रियंका गांधी में देश के लोग इंदिरा गांधी की तस्वीर देख रहे हैं। प्रियंका के आने से हमारे मुख्यमंत्री इतने थर्रा चुके हैं कि उन्होंने जबलपुर जाकर 'लाड़ली बहना योजना' चालू की।

उन्होंने जबलपुर जाकर अधिकारी-कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि आप पूरी ताकत के साथ प्रियंका गांधी की सभा को असफल कीजिए। गाड़ियां न मिल पाएं। सारी परमिट वाली गाड़ियां चलें, ताकि कांग्रेस के कार्यकर्ता प्रियंका गांधी की सभा में शिरकत न कर पाएं। शिवराज सिंह चौहान ने संस्कारधानी में असंस्कारित कार्य किया है।

झूठ बोलने में शिवराज सिंह को गोल्ड मेडल मिल जाएगा
मुख्यमंत्री द्वारा 'लाड़ली बहना योजना' की राशि एक हजार से बढ़ाकर 3 हजार रुपए किए जाने की घोषणा पर नेता प्रतिपक्ष ने कहा- उन्होंने अपने कार्यकाल में 30 से 35 हजार घोषणाएं की हैं। अगर असत्य बोलने में, झूठ बोलने में विश्व में कोई प्रतियोगिता हो जाए, तो शिवराज सिंह को गोल्ड मेडल मिल जाएगा। अभी 3 हजार रुपए क्यों नहीं डाले?

 

Share This News :