Home > राज्यो से ,
वंदे भारत पर पथरोव ,पांच कोच के 30 कांच चटके, यात्री दहशत में

भोपाल । रानी कमलापति स्टेशन से हजरत निजामुद्दीन के बीच चल रही वंदे भारत एक्सप्रेस पर पत्थर मारे जा रहे हैं। जिसकी वजह से पांच कोच के 30 कांच को नुकसान पहुंचा है। यह घटना बीते एक हफ्ते में ग्वालियर से हजरत निजामुद्दीन के बीच हुई है। जिसकी वजह से यात्रियों में दहशत है। अब भोपाल रेल मंडल इन कांचों को बदलवा रहा है। अभी तक 16 कांच बदल दिए हैं। बाकी के कांच अगले एक सप्ताह में बदले जाएंगे।यात्री इसलिए दहशत में यात्री दिनेश रावत ने बताया कि असामाजिक तत्व एक साथ पत्थर मारना शुरू करते हैं। आवाज इतनी तेज आती है कि यात्री नींद में हो तो जाग जाता है। बच्चे भयभीत होते हैं। कुछ समय के लिए ऐसा लगता है जैसे पत्थर कांच तोड़कर लग जाएगा।वंदे भारत एक्सप्रेस पर हजरत निजामुद्दीन से आगरा के बीच और ग्वालियर के आसपास बीते सप्ताह पत्थर मारे जाने की घटना हुई थी। जिसकी वजह से पांच कोच के 30 कांच क्षतिग्रस्त हुए थे। उपलब्धता के आधार पर इन्हें बदला जा रहा है। किसी भी यात्री को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। जिन रेलखंडों में ट्रेन पर पत्थर मारे गए हैं, उन रेलखंडों में आरपीएफ व जीआरपी को सूचित कर ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए कहा गया है।

Share This News :