कांग्रेस का भी मास्टर स्ट्रोक
कांग्रेस ने बिना शर्त के महिलाओं को १५ सो रूपये हर माह देने का निर्णय लिया है.हर वर्ग की १८ से ६० साल की महिलाओं को इस योजना में शामिल किया है .कांग्रेस का यह मास्टर स्ट्रोक सावित होगा ,क्योंकि कांग्रेस ने आयु सीमा मन बड़ी राहत महिलाओं को दी है .प्रदेश में महिला वोटरों का गणित कांग्रेस भी समझती है। उसने भी लाडली बहना योजना की घोषणा होते ही 1500 रुपये देने की बात रख दी। कांग्रेस ने कहा है कि मध्य प्रदेश में उसकी सरकार बनने पर 'नारी सम्मान योजना' शुरू होगी. इसकी पात्र महिला के खाते में 1500 रुपये हर महीने सरकार जमा करवाएगी। कमलनाथ ने उन महिलाओं पर भी फोकस किया है, जिन्हें शिवराज सरकार ने पात्रता के नाम पर पीछे रखा है। भाजपा ने अपनी योजना में 23 साल से 60 साल की उम्र की महिलाओं को योजना का लाभ देने का प्रावधान किया है, कांग्रेस अपनी योजना में 18 से लेकर 60 साल की उम्र की महिलाओं को योजना का लाभ देगी। साथ ही विवाहित और अविवाहित दोनों तरह की महिलाओं को योजना से जोड़ा जाएगा। इसके अलावा कांग्रेस ने गैस सिलेंडर भी 500 रुपये में देने का वादा कर दिया है। इसके अलावा कांग्रेस ने 100 यूनिट तक बिजली माफ, 200 यूनिट तक बिल हाफ की है। देखना है कि जनता इस बार क्या फैसला लेती है।