Home > राज्यो से ,
मंत्री भूपेंद्र सिंह के बंगले के बाहर धरने पर बैठे कांग्रेसी, नारेबाजी करते हुए इस्तीफे की मांग

मध्य प्रदेश के नगरीय प्रशासन एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह के खिलाफ लोकायुक्त की जांच शुरू होने के बाद कांग्रेसी कार्यकर्ता उग्र हो गए। शुक्रवार शाम भोपाल में चार इमली स्थित मंत्री भूपेंद्र सिंह के बंगले के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन शुरू कर दिया है। मंत्री भूपेंद्र सिंह के बंगले के बाहर कांग्रेस के कार्यकर्ता धरने पर बैठे हैं। उनके खिलाफ नारेबाजी करते हुए इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई है।

Share This News :