Home > राज्यो से ,
MPPSC के राज्य सेवा परीक्षा 2020 की चयन सूची जारी
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग इंदौर द्वारा राज्य सेवा परीक्षा 2020 की चयन सूची एवं प्राप्तांक सूची जारी कर दी गई है। कैंडीडेट ऑफिशियल वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। मध्य प्रदेश पीएससी द्वारा राज्य सेवा परीक्षा 2020 की चयन सूची जारी करते हुए बताया गया है कि इसका परीक्षा परिणाम 5 फरवरी और संशोधित परीक्षा परिणाम 15 अप्रैल को जारी किया गया था। इंटरव्यू 27 अप्रैल से 19 मई तक आयोजित किए गए। सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देशानुसार 13% चयनित उम्मीदवार (ओबीसी एवं सामान्य) होल्ड किए गए हैं।