Home > अपना शहर ,
चार मरीजों के उपचार हेतु 2.81 लाख रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत

मध्यप्रदेश राज्य बीमारी सहायता निधि से चार मरीजों के उपचार के लिये 2 लाख 81 हजार रूपए की आर्थिक सहायात कलेक्टर डॉ. संजय गोयल द्वारा स्वीकृत की गई है।

      मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस एस जादौन से प्राप्त जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल के अंतर्गत पंजीकृत श्रमिक रामबाबू वर्मा को उनके कूल्हे के प्रत्यारोपण के लिये 81 हजार रूपए,  गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले मेहबूब खाँ निवासी गोल पहाड़िया तिघरा रोड़ को त्वचा के कैंसर के उपचार के लिये 25 हजार रूपए, श्रीमती भागवती बाई पत्नी प्रेमनारायण निवासी ग्राम सिसगाँव डबरा को ओबरी कैंसर के उपचार के लिये एक लाख रूपए तथा पूरन सिंह पुत्र हरीसिंह जाटव निवासी रामगढ़ डबरा को दीनदयाल अंत्योदय उपचार योजना के अंतर्गत घुटना प्रत्यारोपण कराने के लिये 75 हजार रूपए की आर्थिक सहायात स्वीकृत की गई है। यह राशि संबंधित मरीजों के उपचाररत चिकित्सालयों के खातों में जमा करादी गई है।

Share This News :