तानसेन नगर पहले से है,बेहट गांव अब होगा तानसेन नगर - वाहरे सीएम
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने संगीत सम्राट तानसेन की जन्म स्थली का नाम बदल दिया है। उनकी जन्मस्थली बेहट अब तानसेन नगर के नाम से जाना जाएगा। सीएम शिवराज ने कहा कि नाम बदलने का प्रस्ताव भोपाल पहुंचकर दिया जाएगा। उप नगर ग्वालियर में तानसेन नगर पहले से है,सीएम ने एक और तानसेन नगर बना दिया .बता दें कि गुरुवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान गुरुवार को ग्वालियर में थे। सीएम शिवराज सिंह चौहान संगीत सम्राट तानसेन की जन्मस्थली बेहट गांव पहुंचे, जहां उन्होंने मंच से बेहट गांव का नाम बदलकर तानसेन नगर रखने का एलान किया। बता दें ग्वालियर से 45 किलोमीटर दूर बेहट गांव में संगीत सम्राट तानसेन की जन्म स्थली है। यहीं पर वह बकरी चराने के लिए जाते थे। इसके साथ ही बेहट गांव में उन्होंने संगीत सीखने की शुरुआत की थी। यह बेहट गांव काफी पिछड़ा इलाका माना जाता है लेकिन यहां पर संगीत सम्राट तानसेन की जन्मस्थली को देखने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं और अभी हाल में ही सीएम शिवराज सिंह चौहान ने इसे पर्यटन स्थल में शामिल किया है। बेहट गांव में हर साल मध्य प्रदेश के सांस्कृतिक विभाग की तरफ से विश्व संगीत का आयोजन होता है। इस दौरान देश भर के तमाम संगीतकार यहां पर माथा टेकने के लिए पहुंचते हैं।