Home > अपना शहर ,
मंत्री श्रीमती माया सिंह ने जरूरतमंदों को बांटे आर्थिक सहायता के चैक

प्रदेश सरकार आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के कल्याण के लिये कटिबद्ध है। ऐसे जरूरतमंद परिवारों को सरकार हर संभव मदद मुहैया करायेगी। यह बात नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्रीमती माया सिंह जरूरतमंदों को आर्थिक सहायता के चैक वितरित कर रहीं थीं। चैक वितरण के दौरान विधायक नारायण सिंह कुशवाह भी मौजूद थे।

श्रीमती माया सिंह ने शुक्रवार को यहाँ रानी महल स्थित अपने निवास पर  à¤—्वालियर दक्षिण विधानसभा के लगभग आधा दर्जन जरूरतमंदों को स्वेच्छानुदान से आर्थिक सहायता के चैक सौंपे। साथ ही लोगों की समस्याएं सुनी और त्वरित निराकरण का भरोसा दिलाया।  

Share This News :