Home > अपना शहर ,
राज्य परिवहन प्राधिकार की बैठक 4 जनवरी को

राज्य परिवहन प्राधिकार की बैठक 4 जनवरी को प्रमुख सचिव परिवहन विभाग मध्यप्रदेश शासन की अध्यक्षता में आयोजित की जायेगी। यह बैठक परिवहन आयुक्त कार्यालय के सभागार में कार्यालयीन समय में सम्पन्न होगी। बैठक में अंतरप्रांतीय परमिटों के संबंध में लंबित प्रकरणों पर चर्चा की जायेगी। 

     बैठक में परिवहन आयुक्त, मुख्य अभियंता लोक निर्माण विभाग सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।

Share This News :