Home > अपना शहर ,
राजस्व मंत्री श्री गुप्ता दो दिवसीय प्रवास पर भिण्ड पहुँचेंगे

प्रदेश के राजस्व मंत्री श्री उमाशंकर गुप्ता भिण्ड जिले के दो दिवसीय प्रवास पर रहेंगे।

श्री गुप्ता 31 दिसम्बर को प्रात: 9.45 बजे गोहद तहसील के पहुँचेंगे। इसके उपरांत प्रात: 11.30 बजे जिला मुख्यालय भिण्ड पर आयोजित अंत्योदय मेले में शिरकत करेंगे। इसके उपरांत श्री गुप्ता दोपहर 2.30 बजे ग्राम लावन और अपरान्ह 4 बजे पीपरी में आयोजित स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे।

राजस्व मंत्री एक जनवरी को प्रात: 9 बजे दंदरौआ धाम पहुँचेंगे। वहाँ से प्रात: 10.30 बजे ग्राम शुक्लपुरा, दोपहर 12 बजे खरिका, दोपहर 1.30 बजे कदौरा, अपरान्ह 3 बजे हिम्मतपुरा, सायं 5 बजे हमीरपुरा में आयोजित स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेने के बाद सड़क मार्ग से ग्वालियर आयेंगे और रात्रि 11.30 बजे ग्वालियर से भोपाल के लिये प्रस्थान करेंगे।

Share This News :