Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
CM हाउस में मंत्री भूपेंद्र, भार्गव, गोविंद राजपूत की लगी क्लास

मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा नेताओं के बीच बढ़ी खींचतान के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सागर जिले के तीन मंत्रियों और दो विधायकों को तलब किया। सीएम ने मंत्रियों को सार्वजनिक बयानबाजी नहीं करने और आपसी तालमेल बैठाकर काम करने की बात कही। बैठक में PWD मंत्री गोपाल भार्गव, नगरीय विकास मंत्री भूपेंद्र सिंह, परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के साथ सागर विधायक शैलेंद्र जैन और नरयावली विधायक प्रदीप लारिया मौजूद रहे।तीनों मंत्री सोमवार सुबह करीब नौ बजे सीएम हाउस पहुंचे। यहां मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने करीब एक घंटे तक उनके साथ बैठक की। सीएम ने मंत्रियों से कहा- सार्वजनिक तौर पर कोई भी ऐसी बात न कहें, जिससे जनता और कार्यकर्ताओं में गलत मैसेज जाए। सोशल मीडिया पर भी विरोधाभाषी टिप्पणियां नहीं करें। साथ ही ये भी कहा कि कार्यकर्ताओं और करीबियों को भी यह समझाएं कि सार्वजनिक तौर पर बयानबाजी न करें। केन्द्र सरकार के नौ साल पूरे होने पर चल रहे विशेष जनसंपर्क अभियान में भागीदारी निभाएं।

Share This News :