Home > राज्यो से ,
अमूल्य गार्डन पर चली जेसीबी; अवैध निर्माण तोड़ा

राजधानी भोपाल में शनिवार को जिला प्रशासन, पुलिस और नगर निगम के अमले ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अमूल्य गार्डन के अवैध हिस्से को जमींदोज कर दिया। यह गार्डन बावड़ियाकलां ब्रिज के पास ईश्वर नगर में है। यहां बिना परमिशन के रेस्टोरेंट/ढाबा संचालित किया जा रहा था। जिसमें शराब का अवैध विक्रय, शराबखोरी और अन्य गतिविधियां की जा रही थीं। इसके चलते यह कार्रवाई की गई।

दिल्ली निवासी अम्या कुमार दत्ता की जमीन पर अमूल्य गार्डन बना है। विजय कुमार मिश्रा ने जमीन किराए पर लेकर रेस्टोरेंट/ढाबा शुरू किया था। जिसकी कोई परमिशन नहीं ली गई थी। दूसरी ओर, यहां पर अवैध तरीके से निर्माण कर रखा था और शराबखोरी समेत अन्य अवैध गतिविधियां भी की जा रही थी। इसलिए शनिवार को यह कार्रवाई की गई।

भारी पुलिस बल की मौजूदगी में कार्रवाई
सुबह 11 बजे से भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। ताकि, किसी प्रकार के हंगामा होने पर सख्ती से निपटा जा सके। एसडीएम, तहसीलदार समेत पुलिस और आबकारी विभाग का अमला भी मौजूद रहा। अफसरों ने बताया कि पूर्व में नगर निगम और जिला प्रशासन ने ढाबा संचालक को कई बार नोटिस दिए थे। बावजूद अवैध निर्माण नहीं हटाया गया। इसलिए शनिवार को बड़ी कार्रवाई की गई।

Share This News :