Home > राज्यो से ,
1 जुलाई से लागू होगी 200 यूनिट मुफ्त बिजली गारंटी, कैबिनेट ने घेाषित की पांच योजनाएं

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने बताया क‍ि हमने आज कैबिनेट की बैठक की। हमने सभी पांच वादों पर गहन चर्चा की। हमने तय किया है कि सभी पांचों गारंटियों को चालू वित्त वर्ष में लागू किया जाएगा। उन्‍होंने बताया कि हमने सभी पांच गारंटियों को लागू करने का फैसला किया है।

पहली गारंटी 'गृह ज्योति' है जो 199 यूनिट तक के परिवारों को बिजली बिलों के भुगतान से छूट देती है। लगभग 200 यूनिट मुफ्त बिजली की गारंटी की योजना 1 जुलाई से शुरू होगी।

इसमें 200 यूनिट बिजली मुफ्त होगी। जिन उपभोक्ताओं ने जुलाई तक बिल का भुगतान नहीं किया है, उन्हें देना होगा। यह पहली जुलाई से प्रभावी होगी। गारंटी -2 'गृह लक्ष्मी' है जिसमें सरकार परिवार की महिला मुखिया को 2000 रुपए का भुगतान करेगी। यह योजना 15 अगस्त से प्रभावी होगी।

Share This News :