कब से रहेगी गुप्त नवरात्रि, जगन्नाथ यात्रा, यहां देखें जून माह के व्रत और त्योहारों की लिस्ट
इस वर्ष जून का महीना धार्मिक दृष्टिकोण से बहुत महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस माह कई बड़े ग्रहों का गोचर होने के साथ खास व्रत एवं तीज त्यौहार आएंगे। इस माह के शुरुआती दिन ज्येष्ठ माह रहेगा फिर पूर्णिमा के बाद आषाढ़ माह का आरंभ हो जाएगा। इस माह में कबीर जयंती, जगन्नाथ यात्रा, देवशयनी एकादशी जैसे कई व्रत-पर्व आएंगे। आइये जानते हैं जून माह में व्रत और त्यौहार कब-कब रहेंगे।
1 जून 2023 (गुरुवार) - निर्जला एकादशी व्रत का पारण, प्रदोष व्रत
3 जून 2023 (शनिवार) - वट पूर्णिमा व्रत, ज्येष्ठ पूर्णिमा व्रत
4 जून 2023 (रविवार) - कबीर जयंती
5 जून 2023 (सोमवार) - आषाढ़ मास प्रारंभ
7 जून 2023 (बुधवार) - कृष्णपिङ्गल संकष्टी चतुर्थी
9 जून 2023 (शुक्रवार) - पंचक प्रारंभ
10 जून 2023 (शनिवार) - कालाष्टमी
13 जून 2023 (मंगलवार) पंचक समाप्त
14 जून 2023 (बुधवार) - योगिनी एकादशी व्रत
15 जून 2023 (गुरुवार)- मिथुन संक्रांति, प्रदोष व्रत
16 जून 2023 (शुक्रवार) - मासिक शिवरात्रि
17 जून 2023 (शनिवार) - रोहिणी व्रत, दर्श अमावस्या
18 जून 2023 (रविवार) - आषाढ़ अमावस्या
19 जून 2023 (सोमवार) - आषाढ़ नवरात्रि (गुप्त नवरात्रि) प्रारंभ
20 जून 2023 (मंगलवार) - जगन्नाथ रथयात्रा
22 जून 2023 (गुरुवार) - विनायक चतुर्थी
25 जून 2023 (रविवार) - भानु सप्तमी का व्रत
28 जून 2023 (बुधवार) - ईद-अल-अज़हा (बकरीद)
29 जून 2023 (गुरुवार) - गौरी व्रत प्रारम्भ, देवशयनी एकादशी
30 जून 2023 (शुक्रवार) - देवशयनी एकादशी पारण, वासुदेव द्वादशी