केंद्रीय मंत्री तोमर ने अफ्रीका में सिल्वर मेडल जीतने पर दी शुभकामनाएं
वर्ल्ड स्तरीय पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में कुलदीप दंडोतिया पुत्र गजराज सिंह दंडोतिया विभाग प्रमुख भारतीय मजदूर संघ ( निवासी ग्राम देवरी जिला मुरैना ) ने इंटरनेशनल पावर लिफ्टिंग में विश्व स्तरीय पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता( साउथ अफ्रीका) में सिल्वर मेडल भारत के लिए जीत कर देश प्रदेश एवं मुरैना जिले का नाम रोशन किया है l
भारत का नाम रोशन करने बाले कुलदीप दंडोतिया का ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने माला पहनाकर कुलदीप दंडोतिया को बधाई दी साथ में उनके कोच का भी अच्छी मॉनिटरिंग करने के लिए स्वागत कर शुभकामनाएं दी l
इस अवसर पर मौजूद भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अशोक जैन भारतीय जनता पार्टी एनजीओ प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक विवेक शर्मा भाजपा किसान मोर्चा महानगर जिला मीडिया प्रभारी पंकज पाठक भाजपा भारतीय मंडल कार्यालय मंत्री महेंद्र गुप्ता भारतीय जनता पार्टी खेल प्रकोष्ठ सह संयोजक ध्रुव सिंह बघेल भूदयाल पाठक मोनू कंसाना आदि ने श्री संदीप दंडोतिया को भारत का नाम रोशन करने के लिए एवं मुरैना जिले के गौरव करने के लिए शुभकामनाएं दी l