Home > राज्यो से ,
साक्षी की मां ने कहा-हम साहिल को नहीं जानते, बेटी के लिए चाहिये न्याय
16 वर्षीय नाबालिग पीड़िता की मां ने कहा है कि हमने साहिल को कभी नहीं देखा। हम अपनी बेटी के लिए न्याय की मांग करते हैं। दिल्ली के शाहबाद डेयरी क्षेत्र में 20 वर्षीय आरोपी साहिल द्वारा उसकी बेटी की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। दिल्ली के शाहाबाद डेयरी इलाके में लड़की की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। ल़ड़की पर चाकुओं से करीब चालीस वार किए गए। इतना ही नहीं, उसने साक्षी का सिर पत्थर से कुचल दिया। पुलिस को जानकारी मिलते ही शव कब्जे में ले लिया और अस्पताल लेकर पहुंची।
आरोपी साहिल के मकान मालिक, रामफूल, जैन कॉलोनी बरवाला, प्रह्लादपुर ने कहा कि साहिल पिछले दो साल से अपनी तीन बहनों और माता-पिता के साथ यहां रह रहा था। उनके पिता का नाम सरफराज है। यहां मोहल्ले में उसका कभी किसी से झगड़ा नहीं हुआ। मैंने आज सुबह घटना का वीडियो देखा।