Home > राज्यो से ,
सड़क हादसा, कम से कम 7 छात्रों की मौत
असम के गुवाहाटी से भीषण सड़क हादसे की खबर है। जानकारी के मुताबिक, गुवाहाटी के जलकुबारी इलाके में रविवार (28 मई) की रात एक भीषण सड़क हादसे में सात लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि इस सड़क हादसे में कई लोग घायल भी हुए हैं, जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शुरुआत में मिली जानकारी के मुताबिक सड़क दुर्घटना के समय स्कॉर्पियो कार में दस लोग सवार थे। इनमें से सात छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन को गंभीर हालत में गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (जीएमसीएच) ले जाया गया। घटना के बाद पुलिस फौरन वहां पहुंच गई थी, लेकिन छात्रों की जान नहीं बचाई जा सकी।