Home > राज्यो से ,
पीएम मोदी ने राष्ट्र को समर्पित किया नया संसद भवन
संसद के नए भवन का उद्घाटन समारोह राजधानी दिल्ली में हो रहा है। उद्घाटन समारोह दो चरणों में हो रहा है। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) का राष्ट्र के नाम संबोधन भी होगा। पीएम मोदी ने धोती-कुर्ता पहनकर पूजा में हिस्सा लिया। इस दौरान पीएम ने सेंगोल को दंडवत प्रणाम किया। वहीं विपक्ष दलों के रुख पर भी सभी की नजर रहेगी। ये दल इस ऐतिहासिक आयोजन का बहिष्कार कर चुके हैं। हालांकि बयानबाजी आज भी जारी रहेगी। नए संसद भवन के उद्घाटन से पहले दिल्ली पुलिस ने संसद भवन के आसपास करीब बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी को तैनात किया है और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।