Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
चमत्कार : पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने खेली किर्केट, 16 चौके और 19 छक्के लगाए

मध्य प्रदेश के बुंदेलखंड के सागर जिले के जैसीनगर में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की हनुमंत कथा चल रही थी. इस दौरान  सुबह 6:00 बजे ही बागेश्वर धाम सरकार पंडित धीरद्र कृष्ण शास्त्री क्रिकेट बैट लेकर संत निवास के पास पहुंच गए और क्रिकेट खेलने लगे. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने करीब 50 मिनट तक बल्लेबाजी की. इस दौरान उन्‍होंने 16 चौके और 19 छक्के लगाए. चोके- छक्के लगाने पर दर्शक कह रहे थे यह भी चमत्कार है.

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बताया कि कथा और प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम के दौरान व्यस्तता के चलते वह 3 से 5 घंटे की ही नींद ले पाते हैं. भक्तों के बीच वह ज्यादातर समय बैठे रहते हैं. स्वस्थ रहने के लिए हर एक व्यक्ति के लिए कुछ व्यायाम या योग करना बेहद जरूरी होता है. व्यायाम के दौरान व्यक्ति के शरीर से पसीना निकालना भी जरूरी है. क्रिकेट भी एक खेल है. इसलिए क्रिकेट के माध्यम से वह अपना शौक पूरा करने के साथ व्यायाम भी कर लेते हैं.

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री क्रिकेट का आनंद कथा आयोजक एवं अपने साथियों के साथ क्रिकेट खेलकर पूरा करते हैं. आस-पास मौजूद भक्तों को भी बागेश्वर धाम सरकार का यह अंदाज काफी लुभावना लगा. भक्‍तों-श्रद्धालुओं ने धीरेंद्र शास्‍त्री की बल्‍लेबाजी का लुत्‍फ उठाया. इस दौरान रैली बागेश्वर धाम सरकार बेहतर खिलाड़ी की तरह खेलते हुए नजर आए. 

Share This News :