Home > राज्यो से ,
मैं पीएम बनने की रेस में नहीं, मेरी कोशिश विपक्ष को साथ लाना है

एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने कहा है कि मेरी कोशिश विपक्ष को साथ लाने की है, ऐसी ही कोशिश बिहार के सीएम नीतीश कुमार कर रहे हैं। मैं अगला चुनाव नहीं लड़ रहा हूं तो पीएम उम्मीदवार बनने का सवाल ही कहां है। मैं पीएम बनने की रेस में नहीं हूं। हमें ऐसा नेतृत्व चाहिए जो देश के विकास के लिए काम कर सके।

चुनाव के लिए सीटों के बंटवारे पर एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने कहा कि सीटों के बंटवारे पर अभी तक कोई चर्चा नहीं हुई है। मेरे आवास पर एक बैठक हुई थी जहां इस बात पर चर्चा हुई कि तीनों पार्टियों (एमवीए के) के नेता इस पर फैसला करेंगे। उद्धव ठाकरे, सोनिया गांधी या कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे और मैं इस पर चर्चा करने के लिए एक साथ बैठेंगे।

महाराष्ट्र में हालिया हिंसक घटनाओं पर एनसीपी प्रमुख शरद पवार बोले कि अगर हम इन घटनाओं (हिंसक झड़पों) के पीछे की विचारधारा और ताकत देखेंगे तो पता चल जाएगा कि इनके पीछे कौन है। केंद्र और राज्य में सत्ता में बैठे लोगों की संलिप्तता का पता लगाने के लिए जांच की जानी चाहिए।

Share This News :