निगम सभापति ने बैंक में दिया धरना, लगाईं झाड़ू -जाने क्यों
ग्वालियर | सोमवार को गांधीगिरी वाला धरना देखने को मिला है। यह धरना नगर निगम सभापति औऱ अपर आयुक्त ने दिया। सभापति और अपर आयुक्त ने कहा है कि प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के पात्र हितग्राहियों को बैंक द्वारा लोन प्रदान ना करने पर उन्होंने ना सिर्फ धरना दिया है बल्कि बैंक में सफाई कर रहे कर्मचारी का पोछा लेकर सफाई भी की है। यह सब देखकर बैंक मैनेजर ने सभी हितग्राहियों को जल्दी इस योजना के लोन देने की बात कही है।
बता दें कि ग्वालियर के रॉक्सी पुल स्थित एसबीआई बैंक शाखा पर बीते कई दिनों से प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के पात्र हितग्राही लोन के लिए चक्कर काट रहे थे इसको लेकर नगर निगम के अधिकारियों से भी हितग्राही संपर्क किया लेकिन उन्हें योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा था। क्योंकि बैंक द्वारा उन्हें लोन नहीं दिया जा रहा था इसी को लेकर सोमवार को नगर निगम सभापति मनोज तोमर और अपर आयुक्त मुकुल गुप्ता बैंक पहुंचे,जहां उन्होंने गांधीगिरी वाला धरना दिया और परिसर में साफ सफाई के साथ पोछा लगाया। जिसे देख बैंक कर्मचारी औऱ वहां मौजूद लोग हैरान रह गए।
आपको बता दे कि 310 पात्र हितग्राहियों को लोन जारी होना है,लेकिन लोन नही दिया, हालांकि गांधीगिरी वाले धरने के चलते बैंक प्रबंधन ने जल्द सभी पात्र हितग्राहियों को लोन जारी करने की बात कही। तब कही जाकर धरना खत्म हुआ।
एसबीआई बैंक में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के लिए लोन के लिए अप्लाई करने आए हितग्राही का कहना है कि वह 1 महीने से के चक्कर लगा रहा है लेकिन बैंक के कर्मचारी उसका लोन नहीं पास कर रहे हैं हर बार कोई न कोई बहाना बनाकर उसे वापस लौटा देते हैं। इससे पहले उसने 10 हजार रुपए के लोन के लिए अप्लाई किया था और उस समय उसका लोन पास हो गया था। लेकिन इस बार बैंक के बार बार चक्कर लगाकर परेशान हो गया है। जिस तरह से नगर निगम के सभापति ने बैंक में आकर धरना दिया है उससे लगता है कि जल्द ही उसे लोन मिल जाएगा।
नगर निगम के सभापति मनोज तोमर ने बताया है कि उन्हें काफी दिनों से जानकारी मिल रही थी कि एसबीआई बैंक में प्रधानमंत्री के द्वारा स्वनिधि योजना का लोन लोगों बैंक द्वारा दिया जाना है वह उन लोगों को नहीं मिल रहा है एसबीआई बैंक के मैनेजर कर्मचारी हितग्राहियों का लोन पास नहीं कर रहे हैं वे हर बार कोई ना कोई बहाना बनाकर एक गाड़ियों को वापस लौटा देते हैं, इसलिए में आज बैंक आया हूं और गांधीगिरी की तरह ही धरना देकर इस योजना के लाभ के लिए हितग्राहियों के लोन पास करने के लिए बैंक मैनेजर से निवेदन किया है