Home > राज्यो से ,
पहले प्रेमिका के पिता को गोली मारी, फिर फेसबुक पर लिखा- प्यार में धोखा इसलिए ठोका

 शाजापुर। मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले के बेरछा में एक प्रेमी ने अपने प्रेमिका के पिता की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद फेसबुक पर पोस्ट कर लिखा- प्यार में धोखा इसलिए ठोका, वह भी उसको नहीं, उसको तो ऐसा दर्द दिया है जो वह कभी भूल नहीं पाएगी। प्रेमी द्वारा की गई फायरिंग में युवती भी घायल हो गई। उधर सुबह रेलवे पटरी पर आरोपित का शव बरामद हुआ है, प्रेमिका के परिवार पर गोलियां चलाने के बाद उसने खुदकुशी कर ली।थाना बेरछा के ग्राम मालीखेड़ी में हुई घटना का आरोपित आरक्षक सुभाष मायाराम खराड़ी देवास हेडक्वार्टर डीएसपी का ड्राइवर बताया जा रहा है। घटना के बाद आरोपी सुभाष ने ट्रेन के सामने आकर खुद को भी मौत के हवाले कर दिया.आरोपित सुभाष खराड़ी पुलिसकर्मी बताया जा रहा है, वह देर रात सीढ़ी के जरिए युवती शिवानी खान के घर में घुसा इसके बाद ताबड़तोड़ गोलियां चलाना शुरू कर दी। जिसमें युवती के पिता जाकिर खान की मौत हो गई और शिवानी और उसका भाई राज घायल हो गए। वारदात को अंजाम देने के बाद सुभाष वहां से भाग निकला और फिर कुछ देर बाद इंटरनेट मीडिया पर युवती के साथ अपने फोटो डालकर लिखा- प्यार में धोखा, इसलिए ठोका.…। उधर सुबह रेलवे पटरी पर एक शव बरामद हुआ है, बताया जा रहा है कि यह आरोपित सुभाष का है, हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।

Share This News :