Home > राज्यो से ,
कश्मीरी युवाओं को भड़काने का आरोपी मसर्रत आलम जेल से रिहा, फिर हुए गिरफ्तार

कश्मीर में युवाओं को भड़काकर पथराव के लिए उकसाने के आरोपी कट्टरपंथी हुर्रियत नेता मसर्रत आलम को आज कठुआ जेल से रिहा कर दिया गया। हालांकि कुछ ही देर में मसर्रत को फिर से गिरफ्तार कर लिया गया। मसर्रत की रिहाई जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट के आदेश के बाद हुई है। मसर्रत आलम राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत अप्रैल 2015 से एहतियाती हिरासत में बंद था।

न्यायमूर्ति मुजफ्फर हुसैन अत्तर ने भट्ट की हिरासत को विभिन्न आधारों पर अवैध बताया था। इसके साथ ही उन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत ताजा हिरासत आदेश को चुनौती देने वाली भट्ट की याचिका को स्वीकार कर लिया। अदालत ने अपने फैसले में बारामुला के उपायुक्त द्वारा एक सितंबर 2016 को जारी किए गए आदेश को रद्द कर दिया तथा भट्ट को एहतियाती हिरासत से रिहा करने का आदेश दिया था।

मसर्रत की रिहाई पर नेशनल पैंथर्स पार्टी के नेता हर्षदेव सिंह ने कहा कि मसर्रत आलम के पीएसए को कोर्ट ने रिजेक्ट किया था। पर बहुत सारे चार्जेज ऐसे हैं जिसके तहत आलम जैसे आतंकी को जेल में बंद रखा जा सकता है। देश द्रोह का उस पर केस चला था। पिछली बार जेल से रिहा होने के बाद उसने पाक के पक्ष में रैली की थी। उन्होंने आरोप लगाया कि पीडीपी की सरकार अलगाववादियों की हिमायती है।

Share This News :