Home > राज्यो से ,
क्या नोट बदलने के लिए फॉर्म भरना होगा, ID दिखाना होगा, SBI ने दिया जवाब

Rs 2000 Note: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने 2000 रुपये के नोट बदलने को लेकर एक नोटिस जारी किया है। इसमें कहा गया कि 20 हजार रुपये तक नोट बदलने के लिए किसी प्रकार के फॉर्म या स्लिप भरने की जरूरत नहीं होगी। इसका मतलब है कि ग्राहक SBI की किसी भी ब्रांच में जाकर आसानी से नोट एक्सचेंज करा सकते हैं।एसबीआई की ओर से जारी नोटिस में कहा गया है कि 20,000 रुपये तक के दो हजार रुपये के नोट बदलवाते समय किसी प्रकार के आईडी प्रूफ की आवश्यकता नहीं है। ऐसे में ग्राहकों को नोट एक्सचेंज कराते समय बैंक कर्मचारी को आईडी प्रूफ दिखाने की जरूरत नहीं होगी।

Share This News :