Home > राज्यो से ,
रिटायर्ड जवान की कार से एक लाख रुपए सहित बैग चोरी

ग्वालियर में सेना से रिटायर्ड एक जवान की कार में रखा नकदी से भरा बैग कोई चोरी कर ले गया। घटना शनिवार को बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के टीपी नगर स्थित भगवती मेटल्स के सामने की है। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और वहां लगे CCTV कैमरे खंगाले तो संदेही के फुटेज मिले।

इन फुटेज की मदद पुलिस ने संदेही की पहचान कर उस तक पहुंच गई। जब तक पुलिस ने उसे पकड़ा कुछ रुपए वह नशे में उड़ा चुका था। पुलिस ने बरामद रुपए और चोर को निगरानी में ले लिया है।

बहोड़ापुर थाना प्रभारी पप्पू यादव ने बताया कि शताब्दीपुरम निवासी किशन सिंह जादौन पुत्र हरि सिंह जादौन रिटायर्ड आर्मी जवान है। अब वह स्टील शॉप चलाते हैं। शनिवार को वह टीपी नगर स्थित भगवती मेटल्स एण्ड स्टील शॉप पर आए थे और कार में अपना कैश बैग रखा छोड़ गए थे। सामान खरीदने के बाद जब वह वापस पहुंचे तो बैग गायब था। बैग गायब देखकर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास पूछताछ की, लेकिन कोई ने भी वारदात होते नहीं देखी थी। किसी ने आसपास संदेही भी नहीं देखा था। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी।
CCTV कैमरे के फुटेज से मिला सुराग
कार से कैश चोरी के मामले में FIR करने के बाद पुलिस ने घटना स्थल के आसपास लगे CCTV कैमरे खंगाले तो एक संदेही युवक बैग को ले जाते दिख रहा था। फुटेज मंे उसका हुलिया और चेहरा साफ दिख रहा था। इसके बाद पुलिस ने अपने मुखबिरों के पास यह फुटेज भेजे तो संदेही की पहचान हो गई। पता लगा कि संदेही शंकरपुर निवासी हामिद उर्फ जावेद उर्फ जग्गी पुत्र अनवर खान है। यह नशे का आदी है और इस तरह की वारदात करता रहता है। इसके बाद पुलिस ने दबिश देकर उसे हिरासत मंे लिया और कैश बरामद कर लिया है। कुछ कैश उसने नशे में उड़ा दिया है।

Share This News :