30 सितंबर तक 2 हजार के नोट लेने से नहीं कर सकेगा कोई इन्कार, पढ़ें RBI के फैसले की खास बातें
तकरीबन साढ़े छह साल पहले भारतीय रिजर्व बैंक ने दो हजार रुपये के नोट जारी किए थे। अब इन्हें सर्कुलेशन यानी चलन से वापस लेने का फैसला किया गया है। हालांकि, इन्हें गैर-कानूनी करार नहीं दिया गया है, बल्कि इन्हें बैंकों में जाकर बदलवाने की एक मियाद दी गई है। आम लोगों से जुड़े इस बड़े फैसले से जुड़े हर सवाल का जवाब यहां जानिए...
सामान्य शब्दों में इस फैसले के मायने क्या हैं?
दो हजार रुपये के नोट अब बाजार से हटते जाएंगे। जो नोट बैंकों के पास जमा हो जाएंगे, वे दोबारा जारी नहीं होंगे। इस तरह वे चलन में दोबारा नहीं आएंगे और पूरी तरह हट जाएंगे।
इन नोटों को आम जनता 23 मई से 30 सितंबर, 2023 तक बैंकों की शाखाओं में जाकर या तो बदलवा सकती है या फिर अपने खाते में जमा कर सकती है।
- केंद्रीय बैंक ने कहा है कि उसने "क्लीन नोट पालिसी" के तहत दो हजार रुपये के नोटों को प्रचलन से बाहर करने का फैसला किया है।
- इनकी वैधता बनी रहेगी यानी कोई भी इसके लेनदेन से इन्कार नहीं कर सकेगा।
तो क्या आपके पास मौजूद दो हजार रुपये के नोट अब बेकार हो गए?
नहीं। RBI ने साफ कहा है कि दो हजार रुपये के नोट लीगल टेंडर बने रहेंगे यानी ये पूरी तरह से कानूनी ही कहलाएंगे।
अगर आपको दो हजार रुपये के नोट बदलवाना है तो क्या करें?
आप अपने बैंक खाते में इन नोटों को जमा करा सकते हैं। या फिर इन्हें दूसरे नोटों से बदलवा सकते हैं। आप मंगलवार 23 मई 2023 से बैंक जाकर नोट बदलवा सकते हैं। 30 सितंबर 2023 तक यह प्रक्रिया चलेगी। इसके लिए बैंकों को अलग दिशा-निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं।
नोट कहां बदले जाएंगे?
नोट बदलवाने का काम आप किसी भी बैंक में जाकर कर सकते हैं। RBI के 19 क्षेत्रीय कार्यालय भी हैं। इनमें जहां-जहां इश्यू डिपार्टमेंट हैं, वहां जाकर भी नोट बदलने की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
अगर आपके पास 50 हजार या 1 लाख रुपये के नोट हैं तो क्या करें?
कहीं बैंक से पैसे निकालने गए तो दो हजार के नोट तो नहीं मिलेंगे?
क्या बाजार में दिक्कत आ सकती है?
सबसे बड़ा सवाल: 30 सितंबर के बाद क्या होगा?
दो हजार रुपये के नोट कब आए थे?
दो हजार रुपये के कितने नोट चलन में हैं?
RBI के मुताबिक, यह फैसला लेने की बड़ी वजह क्या है?
यहां पर भी बदले जा सकते हैं नोट
RBI के क्षेत्रीय कार्यालयों पर भी 2000 रुपये के नोट बदले जा सकते हैं। पूरे देश में केंद्रीय बैंक के 19 क्षेत्रीय कार्यालय हैं। अहमदाबाद, बेंगलुरु, बेलापुर, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, चेन्नई, गुवाहाटी, हैदराबाद, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, पटना और तिरुअनंतपुरम।