Home > अपना शहर ,
251 स्वच्छता कर्मियों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

नगर निगम ग्वालियर द्वारा ग्वालियर नगर निगम सीमा के अंतर्गत स्वच्छता का कार्य करने वाले इलाकेदार एवं रैग पिकर्स जैसे कचरा बीनने वाले व्यक्तियों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए मुरार हास्पिटल में शिविर का आयोजन डाॅ एस के शर्मा के नेतृत्व में किया गया, जिसमें लगभग 251 व्यक्तियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उनका पंजीयन किया गया तथा उनके परिचय पत्र बनाए गए।
ग्वालियर पूर्व विधानसभा क्षेत्र के सहायक स्वास्थ्य अधिकारी श्री दिग्विजय सिंह जादौन ने बताया कि स्वच्छता कर्मियों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए उनका स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया तथा उन्हें दवा इत्यादि भी वितरित की गई। इस अवसर पर नगर निगम के श्री किशोर चैहान एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। वहीं कल दिनांक 30 दिसंबर 2016 को प्रातः 10 बजे से जनकगंज डिस्पेंसरी में शिविर का आयोजन लश्कर क्षेत्र के स्वच्छता कर्मियों के लिए किया जाएगा।

  

Share This News :