Home > राज्यो से ,
प्रियंका गांधी का जनता में जादू सर चढ़कर बोलता है,दौरे की तैयारी जारी

 कांग्रेस के विजय अभियान 2023 का शंखनाद 12 जून को जबलपुर में पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा करेंगी।वे जनसभा को संबोधित करेंगी।इसकी तैयारियों प्रारंभ हो गई हैं। इसकी समीक्षा शनिवार को जबलपुर में विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डा.गोविंद सिंह और प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रप्रभाष शेखर करेंगे। इसके लिए जबलपुर संभाग सहित आसपास के जिलों के वरिष्ठ नेताओं की बैठक बुलाई गई है।प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष ने बताया कि प्रियंका गांधी वाड्रा के कार्यक्रम की रूपरेखा को लेकर क्षेत्र के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक होगी। इसमें जिला अध्यक्ष, मोर्चा संगठनों के जिला अध्यक्षों, ब्लाक अध्यक्ष, मंडलम, सेक्टर के अध्यक्षों को बुलाया गया है।इनसे रोड शो, कार्यकर्ताओं के साथ बैठक, मां नर्मदा का पूजन और जनसभा की तैयारियों को लेकर चर्चा की जाएगी। पार्टी का प्रयास यह है कि जनसभा में महाकोशल के साथ विंध्य क्षेत्र के लोग भी बड़ी संख्या में आएं। इसके लिए वरिष्ठ नेताओं को जिलेवार जिम्मेदारी दी जाएगी।

Share This News :