Home > राज्यो से ,
अटेर में फलदान उत्सव में चली गोली:मामूली बात पर झगड़े युवक, गोली लगने से दो घायल, ग्वालियर रेफर

भिंड के अटेर थाना क्षेत्र में लगुन फलदान उत्सव के दौरान दो पक्षों में मामूली बात पर विवाद हो गया । तभी एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर गोली मार कर जान लेवा हमला हुआ है। ये घटना रात के समय की है। गोली चलने की जानकारी लगते ही मौके पर पुलिस पहुंची तब तक परिवार के लोग घायलों को लेकर भिंड पहुंचे और भिंड जिला अस्पताल से ग्वालियर के लिए रेफर हो गए। हालांकि अब तक पुलिस के पास एफआइआर दर्ज कराने पीड़ित पक्ष नहीं पहुंचा।

अटेर थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह राठौर के मुताबिक परा गांव में किशनू सिंह कुशवाह का लगुन फलदान उत्सव का कार्यक्रम चल रहा था। तभी गांव के कुछ लोगों से विवाद हो गया। विवाद के चलते किशनू के रिश्तेदार दीप कुशवाह और श्यामू कुशवाह में कट्‌टे से गोली मार दी। इसके बाद हमलावार मौके से भाग खड़े हुए। घायल अवस्था में दोनों युवकों को जिला अस्पताल लेकर परिजन पहुंचे यहां से प्राथमिक उपचार के बाद सीधे ग्वालियर रेफर किया गया। जिला अस्पताल की सूचना पर अटेर थाना पुलिस परा गांव पहुंची और घटना स्थल का मौका ए मुआयना किया। इसके पुलिस पीड़ित पक्ष की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराए जाने का इंतजार कर रही है।

Share This News :