Home > राज्यो से ,
रिजिजू से कानून मंत्रालय की गद्दी छिनते ही विपक्षी वार शुरू
किरेन रिजिजू को गुरुवार सुबह बड़ा झटका लगा है। उन्हें कानून मंत्रालय के बाहर का रास्ता दिखाकर पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय का कार्यभार सौंपा दिया गया है। गद्दी छिनते ही रिजिजू पर विपक्षी वार शुरू हो गए हैं। कोई उन्हें असफल कानून मंत्री बता रहा तो कोई कानून के पीछे का विज्ञान समझा रहा है।
रिजिजू पर लगातार निशाना साधा जा रहा है। इस क्रम में, कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने रिजिजू को एक विफल कानून मंत्री बताया, जबकि अनुभवी वकील और राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने कहा कि कानूनों के पीछे के विज्ञान को समझना आसान नहीं था।
मणिकम टैगोर का वार
टैगोर ने कहा कि विफल कानून मंत्री को पृथ्वी विज्ञान दिया गया है। वह कर भी क्या सकते हैं? आशा है कि अर्जुन राम मेघवाल कानून मंत्री के रूप में गरिमापूर्ण तरीके से काम करेंगे।