Home > अपना शहर ,
ग्राम पंचायत टेकनपुर में सूचना शिविर सम्पन्न

ग्रामीणों तक योजनाओं की जानकारी पहुँचाने में सूचना शिविर महत्वपूर्ण माध्यम

मध्यप्रदेश सरकार द्वारा समाज के प्रत्येक वर्ग के लिये अनेक योजनायें और कार्यक्रमों का संचालन किया जा रहा है। लेकिन जरूरतमंद इन योजनाओं का लाभ कैसे, कहाँ और कब उठा सकते हैं ? इसकी जानकारी न होने के कारण ग्रामीणजन शासकीय कार्यालयों और अधिकारियों के चक्कर लगाते रहते हैं। इससे मुक्ति दिलाने के लिये आवश्यक है कि उन्हें गांव स्तर पर ही सहज और सरल भाषा में इस संबंध में जानकारी उपलब्ध कराई जाएँ। यह बात संभागीय जनसंपर्क कार्यालय के तत्वावधान में ग्राम पंचायत भवन टेकनपुर में आयोजित सूचना शिविर में ग्राम पंचायत के शिक्षित युवा श्री उमेन्द्र राणा ने कही।

      श्री राणा ने कहा कि टेकनपुर ग्राम पंचायत ग्वालियर जिले की चुनिंदा ई-पंचायत है। यहाँ पर सभी सुविधायें होने के कारण पंचायत का संचालन विधिवत रूप से किया जा रहा है। इसके बाबजूद शासन की योजनाओं और प्रक्रियाओं के बारे में पर्याप्‍त समझ न रखने के कारण अनपढ़ के साथ-साथ शिक्षित ग्रामवासी भी परेशानी का सामना करते हैं। उन्होंने जनसंपर्क विभाग द्वारा आयोजित किए गए इस सूचना शिविर को एक महत्वपूर्ण माध्यम बताया और कहा कि भविष्य में भी इस तरह के शिविर ग्राम पंचायत स्तर पर आयोजित किए जाने चाहिए।

      शिविर में जिला पंचायत के परियोजना समन्वयक श्री जय सिंह नरवरिया ने समग्र स्वच्छता अभियान, उसकी उपयोगिता तथा शासन द्वारा प्रदान की जा रही सुविधा के विषय में विस्तार से बतलाया।

      शिविर में पीआरओ श्री ए के वशिष्ठ ने शासन द्वारा जन कल्याण के लिये विभिन्न योजनाओं के तहत प्रकाशित प्रचार-सामग्री का वितरण कराया। इसके साथ ही सभी ग्रामीण भाईयों से आग्रह किया कि शासन की विभिन्न योजनाओं के तहत प्राप्त प्रावधानों की जानकारी लेकर योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठायें। शासन द्वारा समाज के सभी वर्गों के लिये जन कल्याणकारी योजनायें संचालित की हैं। इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाना चाहिए। 

 

Share This News :