Home > राज्यो से ,
हो गया कर्नाटक का फैसला ,शपथ ग्रहण २० को

करीब चार दिनों में माथापच्ची के बाद कांग्रेस इस निष्कर्ष पर पहुंच गई है कि सिद्धारमैया  को एक बार फिर कर्नाटक  के मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी दी जाएगी। वहीं डीके शिवकुमार  को डिप्टी सीएम बनाया जाएगा। आधिकारिक घोषणा आज कर दी जाएगी और इसके साथ ही शपथ ग्रहण की तारीख का एलान भी कर दिया जाएगा। माना जा रहा है कि कर्नाटक में नई सरकार का शपथ ग्रहण 20 मई, शनिवार को होगा। समाचार एजेंसी ANI के मुताबिक, सिद्धारमैया या डीके शिवकुमार के बीच ढाई-ढाई साल के फॉर्मूले पर सहमति बन गई है। पहले सिद्धारमैया को मौका मिलेगा।
कर्नाटक में 20 मई को शपथ ग्रहण समारोह हो सकता है। इसके लिए पार्टी के आला नेताओं के साथ ही गांधी परिवार के सदस्य बेंगलुरू पहुंच सकते हैं।
बता दें, मुख्यमंत्री पद के लिए सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार के बीच रेस थी। बुधवार को खबर आई कि डीके शिवकुमार वरिष्ठ ढाई-ढाई साल के फॉर्मूले पर तैयार हो गए हैं। हालांकि वो चाहते थे कि पहले उनको मौका मिले।

Share This News :