Home > राज्यो से ,
कैबिनेट की बैठक में कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी मिली
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अध्यक्षता में आज हुई कैबिनेट की बैठक में कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी मिली। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत म.प्र. सरकार ने राज्य की महिलाओं को 1,000 रुपये प्रति माह की आर्थिक सहायता देने का निर्णय लिया है। कैबिनेट ने आज मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना-2023 के बजट और वित्तीय प्रावधानों को मंजूरी दी है। साथ ही राज्य में अग्रिम भंडारण की व्यवस्था कर उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए मध्यप्रदेश राज्य सहकारी विपणन संघ को राज्य के नोडल एजेंसी घोषित किया गया है। प्रदेश के अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति के लिए 6 लाख की आय सीमा को बढ़ाकर 8 लाख किया गया है। इस निर्णय से अनुसूचित जाति वर्ग के विद्यार्थियों को शिक्षा प्राप्त करने के और व्यापक अवसर मिल सकेंगे।