Home > राज्यो से ,
प्रवीण तोगड़िया ने कहा- बाबा महाकाल के दर्शन पर शुल्क लेना महापाप

अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन के नाम पर लिए जा रहे शुल्क पर कड़ा विरोध जताया। साथ ही कहा कि अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद व राष्ट्रीय बजरंग दल ने इस मामले में मेमोरेंडम दिया है, जिस पर हमारा स्पष्ट मत है कि भगवान के दर्शन के लिए कोई टैक्स शुल्क नहीं लिया जाना चाहिए। भगवान के दर्शन के नाम पर यदि कोई टैक्स वसूला जाता है तो यह महापाप है। यही हमारा स्पष्ट मंतव्य भी है। 

Share This News :