Home > अपना शहर ,
62वीं राष्ट्रीय शालेय बॉक्सिंग प्रतियोगिता सम्पन्न

हरियाणा प्रथम और मध्यप्रदेश रहा द्वितीय स्थान पर

62वीं राष्ट्रीय शालये क्रीड़ा बॉक्सिंग प्रतियोगिताओं का औपचारिक समापन कलेक्टर डॉ. संजय गोयल के मुख्य आतिथ्य तथा भारतीय हॉकी संघ के उपाध्यक्ष श्री देवेन्द्र प्रताप सिंह तोमर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। इन प्रतियोगिताओं में हरियाणा राज्य द्वारा ओवरऑल चैम्पियनशिप में प्रथम स्थान तथा मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों द्वारा द्वितीय स्थान तथा पंजाब और महाराष्ट्र के खिलाड़ियों द्वारा तृतीय स्थान प्राप्त किया गया।

     पूर्व मुख्यमंत्री श्री सुंदरलाल पटवा को श्रृद्धा-सुमन अर्पित करने के बाद प्रतियोगिता के विजेता और प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को मैडल व प्रमाण-पत्र वितरित किए गए।

     इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी श्री विकास जोशी ने बताया कि चार दिवसीय राष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगितायें 25 दिसम्बर से 29 दिसम्बर तक आयोजित की गईं। जिनमें देश के 27 प्रदेशों के लगभग 450 खिलाड़ी भाग लिया।  17 वर्ष आयु वर्ग के बालक-बालिकाओं के लिये यह प्रतियोगितायें आयोजित की गई थीं।

     राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन इससे पूर्व भी तीन बार ग्वालियर में सफलतापूर्वक आयोजित हो चुका है। यह चौथा अवसर है जो कि मध्यप्रदेश ग्वालियर को मेजबानी करने का अवसर मिला है। इस वर्ष ग्वालियर जिले के द्वारा तीन राज्य स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का भी सफलतापूर्वक आयोजन किया गया है। स्कूली बच्चों की क्रीडा प्रतियोगिता के आयोजन के लिये विगत वर्षों में ग्वालियर उभर कर आया है।

  

Share This News :