Home > अपना शहर ,
सहकारिता विभाग के संभाग भर के कार्यपालक अधिकारियों का प्रशिक्षण आज

सहकारिता विभाग के सशक्तिकरण के लिये राज्य सरकार द्वारा विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। जिसके तहत विभागीय अमले को विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस कड़ी में 30 दिसम्बर को सहकारिता विभाग के संभाग में पदस्थ कार्यपालक अधिकारियों एवं अन्य शासकीय सेवकों को विशेष प्रशिक्षण दिया जायेगा। यह प्रशिक्षण मध्यप्रदेश राज्य सहकारी निर्वाचन प्राधिकारी के अधिकारियों द्वारा दिया जायेगा।

      संयुक्त आयुक्त सहकारिता श्री आर के वाजपेयी ने बताया कि सहकारी बाजार ग्वालियर में 30 दिसम्बर को प्रात: 10.30 बजे से दोपहर 2 बजे तक परिसमापन और दोपहर 2 बजे से सायंकाल 5 बजे तक निर्वाचन संबंधी प्रशिक्षण होगा।

Share This News :