Home > राज्यो से ,
नरोत्तम बोले- जेहादी कॉकरोचों के लिए पेस्टिसाइड का काम कर रही हमारी पुलिस

मध्य प्रदेश के भोपाल, छिंदवाड़ा और हैदराबाद से पकड़े गए आतंकियों से पूछताछ में बड़ा खुलासा हो रहा है। इनमें से सात जेहादी धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनें। इसमें भोपाल का रहने वाला सलीम ओवैसी के कॉलेज में प्रोफेसर था। वह भी पहले हिंदू था। गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने सोमवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि जेहादी कॉकरोचों' के लिए प्रदेश की पुलिस 'पेस्टिसाइड' की तरह है। पिछले दिनों में जेएमबी, पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) और हिज्ब-उत-तहरीर (एचयूटी) के लोगों को दबोचा गया है। उन्होंने बताया कि पकड़े गए एचयूटी के लोगों में सात का धर्म परिवर्तन कराया गया है। ये सब चीजें पूछताछ में अपने आप निकल रही हैं। गंभीर बात यह है कि पहले हिंदू युवाओं का ब्रेनवश कर धर्म परिवर्तन कराया गया। उसके बाद इन लोगो ने हिन्दू युवतियों के धर्म परिवर्तन कराया। यह एक अलग तरह का  नेक्सेस सामने आया है। गृह मंत्री ने कहा कि  ध्यान देने वाली बात यह भी है कि इनका ब्रेनवाश कराने वाले लोग उच्च शिक्षित लोग हैं। इनमें एक प्रोफेसर, एक जिम ट्रेनर, एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर जैसे लोग हैं, जो लव जेहाद में लगे थे।  इससे इनके षड्यंत्र का पता चलता है। मध्यप्रदेश में ऐसे लोगों का षड़यंत्र चलने नहीं दिया जाएगा। डॉ मिश्रा ने बताया कि एचयूटी के आतंकवादियों में पकड़ा गया प्रोफेसर सलीम ओवैसी के कॉलेज में पढ़ाता था। इससे पता चलता है कि षड्यंत्र की जड़े कहां तक फैली है। जो प्याज की परतों की तरह खुल रही हैं। सभी के कनेक्शनों के बारे में पड़ताल की जा रही है
 

Share This News :