Home > राज्यो से ,
पकड़ी गई 1 करोड़ की शराब ,4 गिरफ्तार

गुजरात में शराबबंदी होने के कारण राजस्थान, पंजाब व हरियाणा से बड़ी मात्रा में शराब सप्लाई हो रही है। तस्कर बाड़मेर के रास्ते को सेफ मानते हुए तस्करी कर रहे है। वहीं, पुलिस ने एक दिन पहले राजस्थान निर्मित अवैध शराब पकड़ी थी। पूछताछ में सामने आया है कि मंहगी रेट पर सरकारी शराब की दुकानें लेने के बाद गारंटी पूरी नहीं होने पर पैनल्टी बचाने के लिए कई शराब ठेकेदार अवैध शराब के कारोबार में लिप्त तस्करों को माल बेच रहे है। इसका खुलासा एक दिन पहले 1105 कार्टन अवैध शराब पकड़ने पर हुआ है। पुलिस ने बीते चार दिनों में तीन कार्रवाई करते हुए करीब 1 करोड़ की अलग-अलग ब्रांड के 2 हजार से ज्यादा कार्टन जब्त किए है।

दरअसल, शराब तस्कर एक बार फिर से बाड़मेर रूट को सेफ मानते हुए पंजाब, हरियाणा, राजस्थान के कई हिस्सों से गुजरात में अवैध शराब की सप्लाई कर रहे है। ट्रकों में सब्जी, घास के नीचे छुपाकर मेगा हाइवे के रास्ते गुजरात के अलग-अलग हिस्सों में सप्लाई की जा रही है। बाड़मेर पुलिस ने बीते चार दिनों में पचपदरा, गुड़ामालानी इलाके में तीन बड़ी कार्रवाई करते हुए 2 हजार से ज्यादा कार्टन जब्त किए है। वहीं तीन ट्रक को जब्त कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Share This News :