Home > अपना शहर ,
साइंस कॉलेज में लगभग पाँच करोड़ की लागत से बनेगी कम्प्यूटर लैब

कलेक्टर ने जनभागीदारी योजना से दी मंजूरी

साइंस कॉलेज (श्रीमंत माधवराव सिंधिया शासकीय विज्ञान महाविद्यालय) के विद्यार्थियों को जल्द ही अत्याधुनिक कम्प्यूटर लैब उपलब्ध होगी। कलेक्टर डॉ. संजय गोयल ने कम्प्यूटर लैब निर्माण के लिये जनभागीदारी योजना से 4 करोड़ 99 लाख 59 हजार रूपए की मंजूरी दे दी है।

      प्राप्त जानकारी के मुताबिक कम्प्यूटर लैब निर्माण के लिये 50 प्रतिशत अर्थात 2 करोड़ 49 लाख 95 हजार रूपए की राशि राज्य सरकार के अंशदान के रूप में कलेक्टर ने मंजूर की है। शेष आधी राशि साइंस कॉलेज के जनभागीदारी मद से खर्च की जायेगी। शासकीय विज्ञान महाविद्यालय के प्राचार्य ने इस आशय का सहमति पत्र जिला प्रशासन को मुहैया कराया था।

Share This News :