Home > राज्यो से ,
हो हे बही जो नरोत्तम चाहा ...

मध्यप्रदेश की डबरा बिधानसभा में डॉ.नरोत्तम मिश्रा की भाजपा से लगातार जीत के बाद भाजपा का कोई भी नेता चुनाव नहीं जीत सका है.वर्ष १९९० ,१९९८ ,२००३ तक भाजपा की जीत के रूप में नरोत्तम मिश्रा ही छाए रहे .इस बीच डॉ .मिश्रा १९९३ का सिर्फ एक चुनाव हारे.डबरा सीट वर्ष २००८ में आरक्षित हो गई और डॉ .मिश्रा दतिया चले गए .तब से डबरा सीट पर भाजपा का कोई भी उम्मीदवार चुनाव नहीं जीत पाया .२००८ से २०२० के उपचुनांव तक कांग्रेस का झंडा ही बुलंद है .कांग्रेस से श्रीमती इमरती देवी वर्ष २००८, २०१३ ,२०१८ का चुनाव लगातर जीतीं .मगर १३ माह बाद कांग्रेस की सरकार एक  बड़े दल -बदल के साथ चली गई और इमरती देवी ने भाजपा का दामन थाम लिया . इसके बाद हुए उप चुनाव में इमरती देवी भाजपा से चुनांव लड़ीं और कांग्रेस के सुरेश राजे से ७ हजार ६३३ वोटों के अंतर से हार गईं .अब डबरा में कांग्रेस को चुनौती देने के लिए नए चेहरे की तलाश है .

इसलिए हारती रही भाजपा  : भाजपा ने वर्ष २००८ से "दुल्हन बही जो पिया मन भाए " की तर्ज पर टिकिट दिए और एक बड़े नेता की पसंद को नजर अंदाज किया ,जिसका नतीजा यह रहा की भाजपा हारती चली गई . प्रदेश के ग्रह मंत्री डॉ . नरोत्तम मिश्रा  का डबरा गृह नगर है ,जड़ें उनकी बहुत मजबूत हैं .डबरा और भितरवार बिधानसभा में अच्छा- खासा दखल रखते हैं .चुनाव के नतीजे दांये -बांये घूमते हैं .इसलिए अब कहा जा रहा है की डबरा में नरोत्तम की ही पसंद चलेगी ,क्योंकि उनको दरकिनार कर भाजपा चार चुनाव हार चुकी है .

भाजपा से कांग्रेस में आये राजे और चुनाव जीते : वर्ष २०२० में हुए बिधानसभा उपचुनाव में जहाँ इमरती देवी कांग्रेस से भाजपा में गई तो सुरेश राजे ने भाजपा छोड़ कांग्रेस का हाथ पकड़ लिया और चुनांव में इमरती देवी को ७ हजार से अधिक मतों से हरा दिया ,एहि सुरेश राजे २०१८ के चुनाव में भाजपा उम्मीदबार थे और ५७ हजार से अधिक वोटों से हारे थे .तब यशोधरा राजे सिंधिया ने टिकिट दिलाया था .

कांग्रेस में टिकिट तय ,भाजपा को उम्मीदवार की तलाश :२०२३ के विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस सुरेश राजे ही चुनाव लड़ेंगे .कांग्रेस कोई बदलाव नहीं करेगी .चुनाव तैयारी  में जुटने के लिए कह दिया गया है .उधर भाजपा में कौन उम्मीदवार होगा इसके लिए पार्टी में मंथन चल रहा है .इमरती देवी ,सुरेश मेबाफरोश और कप्तान सिंह सहसारी  टिकिट के दावेदार हैं .

Share This News :