Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
भाजपा के दो पूर्व मंत्रियों की मुलाकात: बढ़ गई राजनीतिक सरगर्मी

भाजपा के दो पूर्व दिग्गज मंत्रियों की मुलाकात रतलाम के राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बनी हुई है। एक दूसरे के विरोधी माने जाने वाले पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी और पूर्व मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के बीच हुई मुलाकात के बाद मालवा की राजनीति में नए समीकरण बनने और विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चाओं का बाजार भी गर्म है। रतलाम पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व मंत्री कैलाश विजयवर्गीय अचानक डालू मोदी चौराहे पर पहुंचे और कार से उतर कर पैदल ही पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी के घर पर पहुँच गए। दोनों नेताओं के बीच आत्मीय मुलाकात हुई और कुछ समय तक अकेले में चर्चा भी हुई। दोनों पूर्व मंत्रियों की इस मुलाकात के बाद  राजनीति को लेकर अलग-अलग कयास भी लगाए जा रहे हैं। वहीं, पार्टी में नाराज चल रहे भाजपा नेताओं का गुट भी कैलाश विजयवर्गीय के दौरे के समय सक्रिय नजर आया है। इस मुलाकात पर कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि हिम्मत जी हमारे वरिष्ठ नेता है उनके प्रति सम्मान प्रकट करने आया हूं। बीते दिनों पार्टी से नाराज चल रहे वरिष्ठ नेता हिम्मत कोठारी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से भोपाल में भी मिले थे। 

 

 

Share This News :