Home > अपना शहर ,
नगर उदय अभियान का द्वितीय चरण 03 से 15 जनवरी तक चलेगा

शासन द्वारा शहरी क्षेत्र में शासकीय योजनाओं के मूल्यांकन तथा लोगों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का मूल्यांकन कराने हेतु चलाए जा रहे नगर उदय अभियान के तहत प्रथम चरण 25 दिसम्बर से 28 दिसम्बर तक चलाया गया। इस दौरान निर्धारित दलों द्वारा घर-घर संपर्क कर योजनाओं की वास्तविक स्थिति की जानकारी भी अभियान के तहत द्वितीय चरण 23 जनवरी से 15 जनवरी तक संचालित किया जायेगा।

नगर उदय अभियान के द्वितीय चरण में 03 जनवरी से 15 जनवरी तक नगर के  वार्डों में गठित दल के माध्यम से वार्डों की अधोसंरचना विकास तथा हितग्राहीमूलक कार्यक्रम की मैदानी स्थिति की जानकारी दी जायेगी। केन्द्र तथा राज्य के योजनाओं की जानकारी हितग्राहियों को दी जायेगी। विभिन्न विभागों के हितग्राहीमूलक योजनाओं के हितग्राहियों का चिन्हांकन कर रोजगार को बढ़ावा देने के लिये कार्ययोजना तैयार की जायेगी। वार्ड में निवासरत निराश्रित एवं अनाथ की पहचान भी दल द्वारा की जायेगी। अभियान के दौरान मौसमी बीमारियों के बचाव के लिये भी व्यापक प्रचार-प्रसार किया जायेगा।

कलेक्टर डॉ. संजय गोयल ने नगर उदय अभियान के तहत दल में लगाए गए सभी अधिकारियों को निर्देशित किया है कि अभियान के दौरान भ्रमण कर योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुँचाने में कारगर कार्रवाई करें। उन्होंने कहा है कि सभी दल निर्धारित समय पर अपने-अपने आवंटित क्षेत्र का भ्रमण करें तथा लोगों को शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें। अभियान के तहत नगर निगम ग्वालियर में 17 दल गठित किए जाकर नगर उदय अभियान का क्रियान्वयन किया जा रहा है। इसके साथ ही डबरा में 8, आंतरी में 4, बिलौआ में 4, भितरवार और पिछोर में चार-चार दल गठित किए गए हैं।

द्वितीय चरण में दल के साथ ही वरिष्ठ अधिकारी भी भ्रमण कर अभियान के सफल क्रियान्वयन में अपनी भागीदारी करेंगे। कलेक्टर ने अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया है कि अभियान में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ दण्डात्मक कार्रवाई की जायेगी।

Share This News :