Home > राज्यो से ,
MP में सिंधिया समर्थकों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के रिजल्ट का असर मध्यप्रदेश में भाजपा-कांग्रेस की चुनावी रणनीति पर पड़ना तय है। खासकर सत्ताधारी भाजपा पर। इसकी वजह यह है कि कर्नाटक सरकार के 25 में से 13 मंत्री चुनाव हार गए हैं। इतना ही नहीं, 2019 में कांग्रेस-जेडीएस की सरकार गिराने वाले 14 में से 8 विधायकों को भी जनता ने नकार दिया है।

बीजेपी का शीर्ष नेतृत्व भले ही राजनीति में परिवारवाद का विरोध करता है, लेकिन कर्नाटक में 20 से अधिक मंत्रियों, विधायकों व सांसदों के बेटे-बेटियों सहित अन्य रिश्तेदारों को चुनाव मैदान में उतारा गया। परिणाम यह हुआ कि ऐसे 15 कैंडिडेट चुनाव हार गए।

जानकार मानते हैं कि कर्नाटक और मध्यप्रदेश के राजनीतिक हालात एक जैसे हैं। जिस तरह 2019 में कर्नाटक में कांग्रेस-जेडीएस की सरकार गिरी थी, ठीक एक साल बाद मध्यप्रदेश में कमलनाथ सरकार सिंधिया और उनके समर्थकों की बगावत की वजह से सत्ता से बाहर हो गई थी।केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का टेंसन बढ़ गया है.उपचुनांव में उनके २२ में से ९ विधायक का चुनाव हार गए थे ,जिन्हे निगम मंडलों में भी जगह दी गई .अब मिलेगा इसकी कोई गारंटी नहीं है .उनके समर्थक मंत्रियों के टिकिट भी काटेंगे .

Share This News :