कर्नाटक के नतीजों से भाजपा सन्निपात ,बड़े वदलाव होंगे
तमाम मुद्दों और दांव-पेच के बावजूद कर्नाटक में सत्ता बचाने में असफल भाजपा के लिए इन परिणामों के प्रभाव से दूसरे राज्यों को बचा पाना नई चुनौती बन गया है, जबकि संकेत स्पष्ट हैं कि कर्नाटक में कमल न खिलने का असर आने वाले दिनों में मध्य प्रदेश में सत्ता से संगठन तक विभिन्न स्तरों पर बदलाव के रूप में दिखाई पड़ सकता है। उसके सामने आत्मविश्वास और उत्साह से भरपूर कांग्रेस है, जिसे कर्नाटक के परिणाम से संजीवनी मिल गई है।चुनावी नजरिए से मध्य प्रदेश की सियासत को देखें तो लगभग दो दशक के शासनकाल को लेकर भाजपा सत्ता विरोधी रुझान से जूझ रही है। स्थानीय से लेकर शीर्ष स्तर तक जिन चेहरों को लेकर फीडबैक सकारात्मक नहीं है, उन्हें बदलने का दबाव पार्टी पर बना हुआ है, ऐसे में गुजरात फार्मूला लागू होता है, तो कई दिग्गजों के लिए मुश्किल हो सकती है। कर्नाटक के परिणामों के बाद केंद्रीय नेतृत्व ऐसे सख्त फैसले ले सकता है। इधर, संगठन की आंतरिक कसावट के लिए भी बड़े बदलाव के संकेत कई दिनों से लगातार मजबूत हो रहे हैं। कर्नाटक के परिणाम ये संकेत हकीकत में बदलते दिख जाएं, तो बड़ी बात नहीं है। कर्नाटक के नतीजों से भाजपा सन्निपात में चली गई है.