राघव-परिणीति ने एक दूसरे को रिंग पहनाई
AAP सांसद राघव चड्ढा और एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने 13 मई शनिवार की शाम एक दूसरे को रिंग पहनाई। सेरेमनी दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित कपूरथला हाउस में शाम 5 बजे शुरू हुई। लगभग 9 बजे परिणीति और राघव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर सगाई की तस्वीरें शेयर कीं।
इस सेरेमनी में राजनीतिक और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी नामचीन हस्तियों ने शिरकत की। सेरेमनी में सबसे पहले परिणीति की कजिन प्रियंका चोपड़ा पहुंचीं। इसके बाद परिणीति के घर वालों का आना शुरू हुआ। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी सेरेमनी में शरीक हुए। इनके अलावा देश के पूर्व गृहमंत्री पी. चिदंबरम, कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल, शिवनेता नेता आदित्य ठाकरे और TMC सांसद डेरेक ओ ब्रायन भी पार्टी में पहुंचे।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, परिणीति ने अपनी सगाई में पेस्टल कलर का सूट पहना। इसे फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया। वहीं राघव ने भी परिणीति को कॉम्प्लीमेंट देते हुए पेस्टल कलर का ही अचकन पहना।