Homeदेश विदेश,प्रमुख खबरे,slider news,
बागेश्वर धाम के महाराज धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के कार्यक्रम में आतंकी हमले का खतरा, अलर्ट जारी

पटना: बागेश्वर धाम के महाराज धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अक्सर अपने बयानों की वजह से चर्चा में रहते हैं। इस बार वह इसलिए चर्चा में हैं क्योंकि 13 मई से 5 दिनों के लिए वह पटना आ रहे हैं और यहां उनका कार्यक्रम है। इस बीच खबर मिली है कि बागेश्वर बाबा धीरेंद्र शास्त्री के कार्यक्रम में आतंकी हमले का खतरा हो सकता है। पटना जिला प्रशासन ने पहले की घटनाओं को देखते हुए ये आशंका जताई है। जिला प्रशासन ने बाबा बागेश्वर के कार्यक्रम को लेकर अलर्ट जारी किया है। 

Share This News :