Home > राज्यो से ,
रेलवे के निजीकरण की शुरुआत ,पूछताछ केंद्र को निजी हाथों में सौंपने की तैयारी, 5 जून को खुलेंगे टेंडर

रेलवे के पूछताछ केंद्र को निजी हाथों में सौंपने की तैयारी रेल प्रशासन ने कर ली है। इसके लिए झांसी मंडल ने टेंडर जारी कर दिए हैं। रेल प्रशासन अगस्त 2022 में पहले ही पूछताछ केंद्र का नाम बदलकर सहयोग कर चुका है।

अब यहां रेलवे के कर्मचारियों की जगह निजी एजेंसी के कर्मचारी ट्रेनों की जानकारी देते हुए नजर आएंगे। रेल प्रशासन के अनुसार झांसी मंडल के अंतर्गत ग्वालियर, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, दतिया, मुरैना, चित्रकूट, खजुराहो, ललितपुर, बांदा, उरई, महोबा के 17 काउंटर निजी एजेंसियों को दिए जा रहे हैं। इसके लिए टेंडर जारी किए गए हैं। रेल प्रशासन ने पूछताछ केंद्र की अनुमानित लागत 3.90 करोड़ रुपए तय की है। टेंडर 5 जून को खुलेंगे।

 

Share This News :